गुजरात कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश चंद्र मीणा (आर सी मीणा) और उनका परिवार इन दिनों सुर्खियों में है। गुजरात में बतौर प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्यरत आर सी मीणा के बाद अब उनके बेटे को भी गुजरात कैडर मिल गया है, जिससे एक ही राज्य प्रशासन में एक ही परिवार के कई शीर्ष अधिकारी तैनात हो गए हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले आर सी मीणा की बेटी मानसी मीणा 2023 बैच की गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गांधीनगर में एएसपी पद पर तैनात हैं।

अब उनके बेटे हर्षिल आर. मीणा (2021 बैच आईएएस) को भी गुजरात कैडर ट्रांसफर कर दिया गया है। हर्षिल पहले केरल कैडर में तैनात थे, लेकिन 2024 बैच की गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी धारणी एम से शादी के बाद मैरिज ग्राउंड्स के आधार पर केंद्र सरकार ने उनका कैडर बदलकर गुजरात कर दिया है।

आईआईटी दिल्ली से बी.टेक हर्षिल मीणा और उनकी पत्नी के अलावा परिवार में अन्य सदस्य भी प्रशासनिक सेवाओं में हैं। मानसी मीणा के पति दिलखुश मीणा 2019 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। आर सी मीणा, जिनकी सेवानिवृत्ति मार्च 2029 में प्रस्तावित है, उनके परिवार के इस अनूठे संयोग और एक ही राज्य में प्रशासनिक पकड़ की ब्यूरोक्रेसी में काफी चर्चा हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें