मिडिल ईस्ट युद्ध की बात की जाए तो यह अभी तक समाप्त नहीं हुआ है. मतलब यह है कि ईरान का अमेरिका और इजरायल से युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है. अमेरिका के रिटायर्ड फोर स्टार जनरल जैक की ने कहा है कि ईरान ने अपनी परमाणी महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है. इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले करके सब खत्म कर दिया था.
ईरान एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है, और वह लगातार अपनी क्षमताओं को बहाल करने में लगा है. पूर्व अमेरिकी जनरल ने ईरान को लेकर चेतावनी दी है.
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को तेजी से फिर से खड़ा कर रहा है. अमेरिका के रिटायर्ड फोर-स्टार जनरल जैक कीन ने कहा है कि ईरान ने अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं के अंतर्गत परमाणु क्षमताओं को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने आगे कहा कि तनाव बढ़ने से रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के बावजूद ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को बहाल करने में लगा हुआ है. भले ही अमेरिका और इजरायल ने उसके ठिकानों पर हमले किए हों. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि संवेदनशील जगहों पर निर्माण और किलेबंदी का काम चल रहा है.
सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर माना जा रहा है कि अंडरग्राउंड फैसिलिटी सतह से 300 फीट से ज़्यादा नीचे दबी हुई है. ईरान के न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चिंताओं के बीच यह खास तौर पर एक सेंसिटिव टारगेट है. अमेरिका का एक प्रमुख और विश्व प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र के अनुसार, ईरान न्यूक्लियर फैसिलिटी और सिक्योरिटी से जुड़े बैंकर के आसपास सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है.
तेहरान ने अपने हथियारों से विरोधियों को होने वाले खतरे को समझते हुए अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और बैलिस्टिक मिसाइल विकास में तेजी लाने का फैसला किया है. सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि ईरान के संवेदनशील और परमाणु ठिकानों (जैसे नतांज के पास पिकएक्स माउंटेन बेस) पर निर्माण कार्य बहुत ही ज्यादा तेजी से हो रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

