Saudi Arabia-Houthi Conflict: सऊदी अरब और हूतियों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस युद्ध में हूतियों का पलड़ा भारी होता दिख रहा है. सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने हूतियों के साथ युद्ध विराम के लिए ईरान की यात्रा की है. राजनयिक सूत्रों का दावा है कि सऊदी अरब हूतियों के हमले रुकवाने के लिए ईरान के माध्यम से एक भारी रकम देने का प्रस्ताव रखा है. सऊदी अरब ने ईरान की मध्यस्थता से हूती विद्रोहियों को 1 अरब अमेरिकी डॉलर देने का ऑफर दिया है. इसका उद्देश्य सऊदी पर हो रहे हमलों को रोकना और सीजफायर लागू करना है.

ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं. उसके हमले रोकने के लिए सऊदी का एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम साबित हुआ है. जिसके बाद से सऊदी अरब इस जंग के मैदान में बैकफुट पर दिखाई दे रहा है. सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने हूतियों के साथ युद्ध विराम के लिए ईरान की यात्रा की है. सूत्रों के मुताबिक, इसमें 1 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा गया है.

सूत्रों के मुताबिक, सऊदी रक्षा मंत्री यह रकम अपने साथ ‘हरक्यूलिस’ सैन्य परिवहन विमान में लेकर तेहरान पहुंचे थे. हालांकि, सऊदी अरब के किसी भी अधिकारी ने इस तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं की है. यह ऑफर सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने ईरान की यात्रा के दौरान दिया है. यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब हूती लगातार सऊदी अरब की तेल सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं. सऊदी रक्षा मंत्री का यह दौरा मक्का रक्षा समझौते में सऊदी अरब के साझेदारों ने आयोजित किया था. इस सीक्रेट मीटिंग में तुर्की और पाकिस्तान भी शामिल हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों को 1 अरब डॉलर ट्रांसफर करने के बदले सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से हमले रोकने की गुजारिश कर रहा है। उसका कहना है कि हूती विद्रोही पैसे लेकर सीजफायर पर सहमत हो जाएं. हालांकि, अभी तक इस मसले पर ठोस रूप से कुछ कहाँ नहीं गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m