चंकी बाजपेयी, इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक बार फिर कानून पर भारी पड़ती नजर आई। शहर के व्यस्त लैंटर्न चौराहे पर एक युवती ने ट्रैफिक सिग्नल के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो शूट कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती वाहनों के सामने सड़क पर लेटी दिखाई दे रही है, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित होता नजर आया।

ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी

दरअसल इस मामले में बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शहर की इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर का है, जिसके सोशल मीडिया पर करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं। रील बनाने के इस तरीके को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए हैं और इसे ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी बताया है। वहीं इस मामले का संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने युवती की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RSS के प्रचारक VS सेवादल के विचार: मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवादल तैयार करेगा ‘विचारक टीम’

पुलिस युवती की जानकारी जुटा रही

उनका कहना है कि इस तरह सार्वजनिक सड़क पर वीडियो बनाकर यातायात बाधित करना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पूरी तरह गलत है। पुलिस युवती की जानकारी जुटा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। लगातार वायरल रीलों की होड़ में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने भी सख्त संदेश दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m