लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अदिति यादव को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि बेटी बेटी होती है. बेटी का सम्मान होना चाहिए. लेकिन अखिलेश यादव को अपने चेले-चपाटों को समझाना चाहिए कि अपने भाषा पर संयम करें.
दरअसल, सीएम योगी आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘बेटी-बेटी होती है. बेटी का सम्मान होना चाहिए, मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ.’
इसे भी पढ़ें : ‘भाजपा देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रही…’, सपा ने BJP पर बोला हमला, कहा- ये हारेंगे तभी देश और संविधान बचेगा
योगी ने कहा कि ‘बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए. बेटी-बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहां कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ ‘गांव की बहन सबकी बहन’. हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले-चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें.’
बता दें कि अखिलेश यादव की बेटी को लेकर 10 जून को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गई थी. जिसके बाद से ये मुद्दा उभरकर सबके सामने आया है. सपा कार्यकर्ताओं में इसके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा हैं. वहीं कानपुर में तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है.

