दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने भारत मंडपम में आयोजित जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ (JOSH) टीमों के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से टीबी-मुक्त भारत के राष्ट्रीय मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा(JP Nadda) की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया(Mansukh Mandaviya), रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) भी शामिल हुए। इसके अलावा सांसदों, विधायकों, पार्षदों, अधिकारियों, NCC कैडेट्स और युवा वॉलंटियर्स ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
टीबी उन्मूलन अभियान में युवाओं की भूमिका पर जोर
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को टीबी-मुक्त भारत के राष्ट्रीय मिशन से जुड़ने और इसमें सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय अभियानों में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश टीबी उन्मूलन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि JOSH टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से टीबी-मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने की अपील की।
टीबी-मुक्त भारत का संकल्प साकार करने में जुटेंगी JOSH टीमें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति मिलकर टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। JOSH टीमों के माध्यम से युवा वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, जनप्रतिनिधि और अधिकारी लोगों के बीच जाकर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। साथ ही, टीबी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करने में योगदान देंगे।
युवाओं से राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को टीबी के खिलाफ अभियान से जोड़कर इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ युवाओं से इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने और टीबी-मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
‘कुछ भी असंभव नहीं’: रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हम करके रहेंगे’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्वास हर चुनौती का सामना करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि कुछ भी असंभव नहीं है और हर असंभव के भीतर संभव की संभावना छिपी होती है। रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब देश स्वस्थ और समृद्ध होगा। उन्होंने टीबी उन्मूलन जैसे राष्ट्रीय अभियानों में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों और दृढ़ संकल्प के जरिए देश को टीबी-मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ा जा सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

