परवेज़ खान, यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में ताऊ के बेटे ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब बच्ची घर पर अकेली थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बच्ची काफी डरी और सहमी हुई थी। जब उसके माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने बच्ची की हालत देखकर उससे बातचीत की। इसके बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत मिलने के बाद परिजन तुरंत छछरौली थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
- BREAKING: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, जानें कहां से लड़ेंगी 2027 का चुनाव
- टीचर्स की गुंडागर्दी ! कन्या शाला में नोटिस देने पर भिड़े शिक्षक, जांच करने पहुंची टीम के सामने बुलानी पड़ी पुलिस
- सड़क पर दौड़ी मौतः नीलगाय की चपेट में आए बाइक सवार पिता-पुत्र, एक की थमी सांसें, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
- ‘बेकार बहाने नहीं वीडियो रिकॉर्डिंग दीजिए’, SC ने EC को लगायी फटकार, कहा- आप कैसे कह सकते है कि रिकॉर्ड खो गया
- Gold Silver Rate Today : सोना 1,47,445 रुपए पर पहुंचा, चांदी भी महंगी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के भाव

