चक्रधरपुर। त्योहारी सीजन और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली और खड़गपुर होकर चलने वाली कुल 6 ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस कदम से इन ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को सफर में राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अतिरिक्त कोच की यह व्यवस्था 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में लागू रहेगी।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  1. ट्रेन नंबर 18030 शालिमार-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस
    26 से 30 सितंबर तथा 1 और 2 अक्टूबर को इस ट्रेन में एक अतिरिक्त थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
  2. ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    26 से 30 सितंबर तथा 1 और 2 अक्टूबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
  3. ट्रेन नंबर 18045 शालिमार-चार्लापल्ली ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस
    26 से 30 सितंबर तथा 1 और 2 अक्टूबर को एक अतिरिक्त थ्री-टियर स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी।
  4. ट्रेन नंबर 18063 सांतरागाछी-यलहंका वातानुकूलित एक्सप्रेस
    1 अक्टूबर को इस ट्रेन में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।
  5. ट्रेन नंबर 18039 शालिमार-पुरी एक्सप्रेस
    27 सितंबर को ट्रेन में एक अतिरिक्त थ्री-टियर स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

रेलवे के इस अस्थायी इंतजाम से बढ़ती यात्री भीड़ के बीच अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सकती है।