आगरा. बहुचर्चित सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले में अब तक 14 आरोपी पकड़े गए हैं. वहीं 6 राज्यों में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी है. इस बीच जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आयशा ने राजस्थान की छात्रा को फंसाया था. छात्रा को फंसा कर उसका ब्रेनवाश किया गया था. आरोपी छात्रा को कोलकाता पहुंचाने की तैयारी में थे. पीड़ित छात्रा ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है. पुलिस ने 25 युवतियों को इस गैंग से बचाया है.
छात्रा और परिजन को लगा था कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने से बेवजह मुसीबत हो जाएगी. इसलिए पुलिस ने भी बयान देने को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया. लेकिन हाल ही में धर्मांतरण की कई घटनाएं हुईं तो छात्रा ने तय किया कि आरोपियों के खिलाफ बयान देगी. इसी क्रम में बुधवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ आगरा आई थी. उसने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराया. इस मामले में छात्रा के बयान मजबूत साक्ष्य हैं. जो आरोपियों को सजा दिलाने के काम आएंगे.
इसे भी पढ़ें : ‘बंगाल को कठमुल्लापन की राजनीति का… CM योगी ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा- इनका इलाज केवल डबल इंजन की BJP सरकार करेगी
ये आरोपी हैं शामिल
धर्मांतरण गैंग में मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान, आयशा उर्फ एसबी कृष्णा, रहमान कुरैशी, पीयूष उर्फ मुहम्मद अली, शेखर राय उर्फ मोहम्मद हसन, ओसामा, अबू तालिब, अबू रहमान, जुनैद कुरैशी, मुस्तफा और रीत बानिक उर्फ इब्राहिम, अब्दुल्ला, अब्दुल रहीम और जुनैद का नाम शामिल है. इसमें संदिग्ध आतंकी अयान जावेद से भी पुलिस ने पूछताछ करके तमाम साक्ष्य जुटाए हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

