Dharm Desk: आज 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। मां दुर्गा की आराधना के इन नौ दिनों में भक्त घट स्थापना कर मन की आराधना शुरू कर दी है। नवरात्रि के पहले दिन कुछ विशेष धार्मिक उपाय आपको बहुत सारी संकटों से बचा सकते हैं। यदि आप भी नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा की कामना करते हैं, तो इस उपाय को अपनी पूजा में शामिल करें। ऐसा ही एक उपाय लौंग, सुपारी और इलायची से जुड़ा है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन इन सामग्रियों की पोटली बनाकर मां दुर्गा के सामने रखने और नौ दिनों तक पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।
उपाय करने की विधि
इस उपाय के लिए लाल या पीले रंग का साफ कपड़ा लें। अब इसमें 2 साबुत लौंग, 5 साबुत सुपारी और 5 हरी इलायची रख दें। इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह बांधकर एक छोटी पोटली बना लें। नवरात्रि के पहले दिन पूजा के सयम इस पोटली को मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रख दें।
नौ दिनों तक इस तरह करें पूजा
पोटली स्थापित करने के बाद नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा के साथ इसकी भी पूजा करें। प्रतिदिन पोटली को धूप-दीप दिखाएं और माता रानी से घर में सुख-शांति, समृद्धि और आर्थिक परेशानियां दूर होने की प्रार्थना करें। नौ दिनों तक पूजा के दौरान श्रद्धा और नियम का ध्यान रखें। नवरात्रि के नौ दिनों तक 2 लौंग, 5 साबुत सुपारी और 5 हरी इलायची की पोटली की पूजा करने के बाद दसवें दिन मां दुर्गा से घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक बाधाएं दूर होने की प्रार्थना करें।
क्या है इस उपाय का धार्मिक महत्व
नवरात्रि में लौंग, सुपारी और इलायची का इस्तेमाल विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। पूजा में इन सामग्रियों का उपयोग शुभता और मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है। इस उपाय को लेकर मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान नियमित पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में सकारात्मक माहौल के लिए प्रार्थना की जाती है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

