लखनऊ. नवरात्रि के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां चंद्रघंटा के तेज, गरिमा और अदम्य साहस को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान पर जोर दिया. एक्स पर एक पोस्ट साझा कर उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति पर निशाना साधते हुए कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, उज्ज्वला और मातृ वंदना समेत महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख किया है.

योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘नारीशक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में माx चन्द्रघण्टा का दिव्य स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त और समृद्ध समाज का आधार है. इसी भावना को आत्मसात कर प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.’

इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के आधार पर नहीं रोका जा सकेगा पासपोर्ट; जानें FIR पर HC ने क्या कहा?

योगी ने आगे लिखा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में फैले अराजकता के तांडव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ग्रहण लगा रखा था. माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के बजाय सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण ही मुख्य उद्देश्य हुआ करता था. वहीं, आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से उनके उज्ज्वल भविष्य को संबल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से विवाह को गरिमापूर्ण आधार और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा, उज्ज्वला से धुएं से मुक्ति, इज्जत घर से गरिमा की रक्षा, घरौनी से संपत्ति के अधिकार, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस यात्रा और वृद्धावस्था पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा तक- डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है. जय माता की.