राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

कब और कैसे हुई घटना ?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हीरामणि साहू (80) के रूप में हुई है, जो कि सेवानिवृत्त शिक्षक थे। आज सुबह 5 बजे के आसपास हीरामणि रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी वो भानुप्रतापपुर से रायपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटें आने के कारण हीरामणि साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

मातम में बदली शादी की खुशियां

बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक के परिवार में हाल ही में एक विवाह संपन्न हुआ था। घर में अभी शादी की बधाइयों और खुशियों का माहौल था, लेकिन सुबह-सुबह आई इस खबर ने शादी के जश्न को पल भर में गहरे मातम में बदल दिया।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें