सुरेश पाण्डेय,  सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जिले की सभी छह तहसीलों के पटवारियों ने आज से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले ही दिन पटवारियों ने अपने बस्ते और राजस्व अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा करा दिए हैं। 

READ MORE: वित्तीय सुधार: एमपी में बजट व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, मंत्रियों-विधायकों के भत्तों पर चलेगी कैंची

प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत उठाए गए इस कदम से नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी और राजस्व से जुड़े तमाम जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। आखिर क्या हैं पटवारियों की मांगें और आम जनता पर इसका कितना असर पड़ेगा।

READ MORE: पीएम आवास का पैसा डकार गए अफसर! बड़वानी में फर्जी निकासी पर भड़के ग्रामीण, CEO को घेरा

सिंगरौली जिले की बैढ़न, चितरंगी, देवसर, सरई, माड़ा और अन्य तहसीलों के पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सभी पटवारियों ने अपने-अपने बस्ते और सरकारी अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए संबंधित तहसीलदारों को ज्ञापन भी सौंपा गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m