Odisha Desk, भुवनेश्वर: ओडिशा में आगामी नगर पालिका और एनएसी आम चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग ने राज्य में निकाय चुनावों के लिए वार्ड परिसीमन और सीटों के आरक्षण को लेकर संशोधित समय सारिणी जारी कर दी है।
विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभिक चरणों को पूरा करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है। 24 सितंबर 2026 तक: वार्ड सीमाओं के निर्धारण और आरक्षण को लेकर ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की जाएगी और आम जनता से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे जाएंगे।
3 अक्टूबर 2026 ड्राफ्ट अधिसूचना पर अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर 2026 प्राप्त सुझावों के समीक्षा के बाद अनंतिम अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।
अनंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद यदि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को कोई आपत्ति है, तो उसके लिए अपील की प्रक्रिया तय की गई है। 7 से 21 अक्टूबर 2026 इस अवधि के दौरान इच्छुक पक्ष सरकार के समक्ष अपनी अपील दायर कर सकते हैं।
22 अक्टूबर 2026 तक सभी अपीलों का निकाय प्रशासन निदेशक के कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य किया गया है। 26 से 28 अक्टूबर 2026 दर्ज की गई सभी अपीलों पर सुनवाई की जाएगी और नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
31 अक्टूबर 2026 संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा वार्ड परिसीमन और सीट आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
इस संशोधित शेड्यूल के जारी होने के बाद राज्य में निकाय चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं, जिससे आने वाले महीनों में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



