आशुतोष द्विवेदी, रीवा। Wife Caught Husband At Hotel: एमपी के रीवा के एक निजी होटल में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और पत्नी ने गुस्से में पति की पिटाई भी कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हंगामे के बाद मामला सीधे पुलिस थाने पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित पंगत होटल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सीधी जिले का रहने वाला एक युवक होटल के कमरे में एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई और पति को दूसरी युवती के साथ देखकर भड़क उठी। देखते ही देखते होटल परिसर में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन शोर-शराबा सुनकर होटल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद पत्नी अपने पति को लेकर सीधे समान थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी का आरोप है कि दोनों ने पिछले वर्ष 3 जुलाई को कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय से उसका पति अपना मोबाइल नंबर बदलकर उससे दूरी बना रहा था और उस पर दूसरी युवतियों से संपर्क रखने का संदेह था। इसी शक के आधार पर उसने होटल पहुंचकर पति को दूसरी युवती के साथ पकड़ लिया।

वहीं युवक के साथ मौजूद युवती का दावा है कि उसकी पहचान युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। युवती के अनुसार, युवक ने खुद को अविवाहित बताया था और मंदिर में उससे विवाह जैसा वादा भी किया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m