आशुतोष द्विवेदी, रीवा। Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान किया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
यह भी पढ़ें: रीवा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत
मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि रीवा जिले में बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



