आशुतोष द्विवेदी, रीवा। Rewa Sanjay Gandhi Hospital: मध्य प्रदेश के रीवा का संजय गांधी अस्पताल मौत का अड्डा बन गया है। हाल ही में एक और महिला मरीज की मौत हो गई जिसके बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। इलाज के दौरान महिला मरीज अर्चना गुप्ता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि देखरेख के अभाव में मरीज के शरीर पर कीड़े पड़ गए थे।

वीडियो बनाने पर बढ़ा था विवाद, परिजनों ने की नारेबाजी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान जब परिजन अस्पताल में अव्यवस्था और मरीज की स्थिति का वीडियो बनाने लगे, तब अस्पताल स्टाफ और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही धरना दे दिया और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ “राजेंद्र शुक्ला इस्तीफा दो” के जोरदार नारे लगाए।

यह भी पढ़ें: अस्पताल है या मौत का अड्डा ? मरीज के शरीर में पड़े कीड़े, रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल फिर सवालों के घेरे में

मेडिकल कॉलेज डीन ने बिठाई जांच, अस्पताल प्रबंधन की सफाई

मामला तूल पकड़ते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। विवाद बढ़ता देख मेडिकल कॉलेज के डीन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच समिति का गठन कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘सुंदर महिलाओं के शवों से होता है रेप’, संजय गांधी अस्पताल पर विधायक ने उठाए गंभीर सवाल

दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही और अव्यवस्था के सभी आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज का इलाज निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत ही किया जा रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m