आशुतोष द्विवेदी, रीवा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रीवा यूनिट द्वारा शहर में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रीवा के वरिष्ठ और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: ‘नो रिस्क’ मोड में री-NEET परीक्षा: कलावे बाहर, गहने उतारे… सुरक्षा ऐसी कि बिना जांच किसी को नहीं मिली एंट्री

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की सराहना

इस जनहितकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा उपस्थित रहे। शिविर का अवलोकन करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद लोगों तक बेहतर और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामाजिक संस्थाओं को इस तरह के प्रयास लगातार करते रहने चाहिए।

ये भी पढ़ें: 60 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया स्टार हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने दिया इस्तीफा, सस्पेंशन के बाद लिया बड़ा फैसला

जांच के साथ मिला निशुल्क परामर्श

यह स्वास्थ्य शिविर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रीवा यूनिट के अध्यक्ष सुनील सिंह और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चेयरमैन डॉ. सुनीता पांडे के विशेष सहयोग व प्रयासों से आयोजित किया गया। शिविर में आए मरीजों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं। आयोजकों ने बताया कि लोगों से मिले इस शानदार प्रतिसाद के बाद भविष्य में भी आम जनता के हित के लिए इस तरह के बड़े शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m