रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटे के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नाबालिग को नशीली दवाएं देकर उसका यौन शोषण करती थी। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब बेटे ने घटना से संबंधित वीडियो अपने पिता को दिखाई।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा काफी समय से परेशान था। जब बेटे ने उसे अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो शुरुआत में उसे विश्वास नहीं हुआ। लेकिन बेटे द्वारा वीडियो दिखाए जाने के बाद पिता को मामले की गंभीरता का पता चला। इसके बाद उसने गांव के सरपंच को जानकारी दी और पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के मुताबिक, महिला पिछले करीब पांच साल से नाबालिग के पिता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद महिला रात में घर से निकलकर फरार हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि वह घर से नकदी और गहने भी अपने साथ ले गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके गुरुग्राम में किराए के मकान में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को महिला के पूर्व में दर्ज मामलों के बारे में भी जानकारी दी है। उसने बताया कि महिला कुछ युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज करा चुकी है। वर्ष 2020 में उसने अपने पति के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस इन पुराने मामलों और वर्तमान शिकायत में सामने आए तथ्यों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- कांग्रेस नेता के बेटे और भाजपा कार्यकर्ता का घिनौना खेल: नाबालिग से दरिंदगी और गर्भपात, ‘हिंडन कैफे’ का संचालक भी अरेस्ट
- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने 11 सदस्यों को हाईकोर्ट जाने की दी अनुमति
- कानून का डर या रील्स का बुखार: हत्या के प्रयास के आरोपी ने पुलिस वैन में चढ़ते वक्त दिए धांसू स्वैग वाला पोज़, हाथ जेब में, चेहरे पर बेफिक्री और फिल्मी अंदाज वाली चाल
- त्योहारों में खाएं मिठाई, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान, स्वाद के साथ ऐसे रखें वजन कंट्रोल
- केपटाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में बोले स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, कहा- सुगमता सुविधा नहीं, लोकतंत्र की बुनियाद



