अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के डेहरी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां डालमियानगर परिषद के मुख्य पार्षद शशि कुमारी के जेठ तथा राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस संबंध में राजद नेता ने डेहरी नगर थाने को सूचना दी है। साथ ही साइबर पुलिस को भी आवेदन दिया है।

युवक ने इंस्टा रील के माध्यम से दी धमकी

राजद नेता को यह धमकी इंस्टाग्राम रील के माध्यम से अमित सिंह नामक एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई। जिसमें राजद नेता का वीडियो भी लगाया गया है और वीडियो के साथ गाली-गलौज भी किया गया है। साथ ही गोली मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह वीडियो वायरल होने पर पीड़ित गुड्डू चंद्रवंशी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें जब इसकी जानकारी लगी, तो वह खुद अमित सिंह राजपूत के घर जाकर इस संबंध में जानकारी लेना चाही। लेकिन वहां उनके साथ बदसलूकी किया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।

मोहल्ले की साफ-सफाई नहीं होने से नाराज था युवक

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर तनाव बना हुआ है। वहीं, राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी के साथ गाली-गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे की गुड्डू चंद्रवंशी डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के मुख्य पार्षद शशि कुमारी की जेठ हैं। वह नगर परिषद की भी राजनीति करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले की साफ-सफाई नहीं होने से नाराज युवक इस तरह की करतूत को अंजाम दिया है।

पुलिस की कार्रवाई पर टिकी नजरें

युवक ने राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी का एक रील शेयर करते हुए उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी है और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की पुलिस इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है।

ये भी पढ़ें- ‘अगर 12 बजे तक FIR नहीं हुआ…’, रौशन आनंद ने पटना पुलिस को दिया अल्टीमेटम