Punjab Desk, फरीदकोट: पंजाब के बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे-54 पर पड़ते गांव कलेर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां फरीदकोट से अमृतसर जा रही एक निजी बस की लिंक रोड की ओर मुड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिस कारण बस बेकाबू हो गई. इतना ही नहीं वहीं पास के स्कूल की दीवार तोड़ती हुई अंदर घुस गई, जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में बेहद भयानक थी, जिसमें बहुत नुकसान हुआ है.
मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार-रविवार की बीच रात को हुआ. जब बस गांव कलेर के पास पहुंची, तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक हाईवे से लिंक रोड की तरफ मुड़ने लगी. बस चालक द्वारा ब्रेक लगाने की कोशिश के बावजूद बस बेकाबू होकर ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और बस स्कूल की दीवार तोड़कर अंदर चली गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा बस ड्राइवर और कई यात्री भी घायल हो गए, सभी की हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे दूसरा ट्रैक्टर भी खेतों में गिर गया. हालांकि राहत की बात ये रही कि उस ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए. गांव वालों ने मुस्तैदी दिखाते हुए यात्रियों और घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से अस्पताल ले जाने में मदद की. फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

