सुरेश कुमार, सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करामी गांव में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के बाहर मौजूद महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धार भोजशाला में ऐतिहासिक दिन: 721 साल बाद आज होगी महाआरती, छावनी में बदला शहर, ड्रोन से निगरानी

वाहन सीधे घर में जा घुसा

मृतका की पहचान जानकदारी पनिका की पत्नी ज़ुकुनी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिकअप तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे घर में जा घुसा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

हादसे के बाद लोगों में नाराजगी

सिंगरौली जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन, जनप्रतिनिधि, विधायक और सांसद इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m