कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में GDA से रिटायर्ड दंपती को लूट का डर दिखाकर बदमाश सोने के जेवर उतरवा कर ले गए। बदमाशों ने चकमा देने के लिए दंपति से पहले नमस्ते की फिर उन्हें रोककर पैर भी छुए। पति पत्नी कुछ समझते उससे पहले बदमाशों दांव खेल दिया। उनसे गहने उतरवाए और बैग में रखने को कहा दंपति की नजर बचाकर बैग बदलकर भाग गए। 

यह भी पढ़ें: ये बिहार नहीं मध्य प्रदेश है… भ्रष्टाचार की ‘प्यास’ में बह गई 30 फीट ऊंची टंकी! पहली बार पानी भरते ही ताश के पत्तों की तरह ढही; 8mm के सरिए पर टिकी थी करोड़ों की योजना ?

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी में दिनदहाड़े पुलिस चौकी से कुछ फासले की दूरी पर हुई है। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के रिटायर्ड 62 साल के कर्मचारी महेन्द्र कुमार भटनागर निवासी खिड़की मोहल्ला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उनके दोस्त की पत्नी के हाथ में फैक्चर हुआ है। उनका हालचाल पूछने के लिए पत्नी अर्चना के साथ विनय नगर जा रहे थे। पत्नी अर्चना भी GDA से सेवानिवृत हैं। दंपती घासमंडी से निकल रहे थे। तभी बाइक से दो युवक मास्क लगाकर आए और उनसे नमस्ते करने लगे। 

मुख्यमंत्री 1356 करोड़ की नर्मदा जल परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन: इंदौर को मिलेगी 24×7 जल सप्लाई, 40 नई टंकियां और 1600 किमी पाइपलाइन बनेगी

फरियादी महेन्द्र का कहना है कि वह युवकों को पहचान नहीं पाए, लेकिन नमस्कार का जवाब दे दिया। फिर दोनों युवक उनके पीछे लग गए। घासमंडी पुलिस चौकी से कुछ फासले पर आकर दोनों युवकों ने बाइक से उन्हें ओवरटेक कर रोका और बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक उतरा उसने पैर छुए। दंपति समझने की कोशिश करते, उससे पहले ही युवक ने उन्हें  सोने की चेन और अंगूठी पहन कर आगे न जाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही इस तरह बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर लूट लिया था। वे आसपास घूम रहे हैं, आप जेवर उतारो और सुरक्षित रखो। 

यह भी पढ़ें: पत्नी को मौके पर बुलाओ नहीं तो… तड़के सुबह कोतवाली परिसर में लगे टावर पर चढ़ा युवक, पेड़-बिजली खंभों पर चढ़कर पहले भी कर चुका है हंगामा

दंपति ने उन्हें बातों में डराकर बैग थमाकर जेवर उतार कर रखने के लिए कहा। युवक जैसा कहते गए, भटनागर वैसा ही करते गए। नजर बचाकर बदमाश ने बैग बदल दिया और भाग गए। कुछ देर बाद शक होने पर उन्होंने बैग खोला तो उसमें से गहने गायब थे। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत उन्होंने थाने पहुंचकर की। 

T. I. प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। वीडियो में बदमाश दंपति से गहने उतरवाकर भागते हुए दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m