Chaiwalaz Founder Rohit Sharma Death: चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा शनिवार को दौसा स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से कारोबार से दूरी बनाकर अध्यात्म की ओर अग्रसर थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट बताते हैं कि वे कई संतों के संपर्क में थे और जनवरी में वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया था।

प्रेमानंद महाराज को भेंट की थी अपनी पुस्तक
रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज को अपनी पुस्तक तत्सुखे सुखित्वं भेंट करते नजर आए थे। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि उन्हें प्रेमानंद महाराज के करकमलों से पुस्तक का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने पोस्ट में विश्वास जताया था कि यह पुस्तक लोगों के हृदय में प्रेम की भावना जागृत करेगी।
प्रेमानंद महाराज का वीडियो भी किया था साझा
रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक अन्य वीडियो भी साझा किया था। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज नॉनवेज भोजन से परहेज करने की सलाह देते दिखाई दे रहे थे। पोस्ट के साथ रोहित शर्मा ने लिखा था कि वृंदावन यात्रा के दौरान उन्हें प्रेमानंद महाराज के आशीर्वचन सुनने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने लोगों से इस संदेश को सुनने की भी अपील की थी।
IIT बाबा और अन्य संतों से भी जुड़े थे
सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, रोहित शर्मा IIT बाबा के संपर्क में भी थे। इसके अलावा उन्होंने सद्गुरु रितेश्वर महाराज से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। हाल के महीनों में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अध्यात्म और धार्मिक यात्राओं से जुड़े कई पोस्ट साझा किए गए थे।
पढ़ें ये खबरें
- भारत छोड़ने का आदेश के नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, कहा- यह पूरी तरह से गैर-संवैधानिक
- 2 हजार के लालच में डोला ईमानः निगम का सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस
- महाअष्टमी आज: वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए मां महागौरी को अर्पित करें ये खास चीज…
- स्वामित्व योजना में तकनीकी संकट! सुबह 6 से शाम 7 बजे तक डाउन रहता है सर्वर, पटवारियों के लिए लक्ष्य पूरा करना बना चुनौती
- Delhi Property Tax New Rules: रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करेगी, महिलाओं और बुजुर्गों को होगा फायदा
