रोहतक। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड इलाके में सड़क पर बैठे एक कुत्ते ने युवती पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिरा दिया और उसके दोनों पैरों पर काट लिया। युवती मदद के लिए गली में चिल्लाती रही। इसी दौरान उसने हाथ में मौजूद मोबाइल से कुत्ते पर हमला किया, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल युवती को इलाज के लिए PGI ले जाया गया। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में सड़क पर बैठे कुत्ते के युवती पर हमला करने की घटना कैद हुई है।

एक और लड़की को भी काटा
इसी इलाके में एक अन्य लड़की पर भी कुत्ते ने हमला किया। कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



