अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले की बंगवार अंडरग्राउंड कोयला खदान में एयर ब्लास्ट के साथ रूफ फाल हादसे में दो ठेका श्रमिकों की मौत हो गई। चार घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर है। घटना के बाद देर रात नाराज लोगों ने खदान प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और मैनेजर ऑफिस में तोड़फोड़ कर विरोध जताया।

ठेका मजदूर बबलू कोल और गोलू बैगा की मौत

दरअसल SECL सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित बंगवार भूमिगत कोयला खदान में काम के दौरान अचानक एयर ब्लास्ट के साथ रूफ स्लाइडिंग हुई, जिससे कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए, हादसे में ठेका मजदूर बबलू कोल और गोलू बैगा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर घायल हो गए, घायलों को तत्काल उपचार के लिए आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मैं गैरहाजिर नहीं बीमार हूं..: सस्पेंड ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने फेसबुक पर शेयर किए मानसिक बीमारी के दस्तावेज

मैनेजर ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी

हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में खदान परिसर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मैनेजर ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्यालय के दरवाजों पर लात मारकर तोड़ने का प्रयास किया और अंदर रखी कुर्सियों में भी तोड़ दी।

ट्विशा शर्मा मर्डर केसः जेल में मां-बेटे को ‘VIP ट्रीटमेंट’ देने के आरोपों पर DG को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और किसी तरह लोगों को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने SECL प्रबंधन, जीएम और ठेकेदार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और SECL प्रबंधन मामले की जांच में जुटा हुआ है

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m