रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज ने 29 सितंबर को टेमरी, रायपुर स्थित हैप्पी स्कूल में ‘शिक्षा एवं पुस्तकालय सहायता परियोजना’ का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी शिक्षा यात्रा में संबल प्रदान करना और उनमें ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां और स्टेशनरी किट वितरित की गई। जरूरी अध्ययन सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखा गया।


पुस्तकालय को दी कहानी की किताबें और डिक्शनरी
स्कूल में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा लाइब्रेरी के लिए सचित्र कहानियों की पुस्तकें और शब्दकोश (डिक्शनरी) दान किए गए। इस दौरान सदस्यों ने बच्चों को नियमित रूप से किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें प्रतिदिन कम से कम एक नया शब्द सीखने का संकल्प भी दिलाया।

रोटरी क्लब ने भविष्य में भी पुस्तकालय के लिए और अधिक पुस्तकें दान करने का आश्वासन दिया, ताकि बच्चों को कल्पना और नए विचारों की एक समृद्ध दुनिया मिल सके। क्लब की इस निस्वार्थ पहल का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा जगाना, उनकी शब्दावली में सुधार करना और पठन-पाठन की आदत को सुदृढ़ बनाना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

