रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की ओर से 1st विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन 23 अगस्त, रविवार को किया जाएगा। महिला खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से मंच देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में रायपुर और भिलाई की चार रोटरी टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट का आयोजन क्लब पैराइसो, मारुति लाइफस्टाइल (Club Paraiso, Maruti Lifestyle) में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वींस, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल की टीमें आमने-सामने होंगी।
आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता महिलाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोटरी की सेवा भावना को भी प्रदर्शित करेगी। टूर्नामेंट के दौरान महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा जैन और सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के उत्साह और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी टीमों में उत्साह है। चारों टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेंगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

