RPSC APO Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रतियोगी परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 2 सितंबर 2026 को हुई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर देखकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 371 पदों पर हो रही भर्ती में अब 5,780 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

5,780 अभ्यर्थियों की मेन्स में एंट्री
आयोग के कार्यवाहक सचिव आशुतोष गुप्ता के अनुसार, APO प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 52,767 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। रिजल्ट के आधार पर गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) से 5,555 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) से 225 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से पात्र माना गया है।
आयोग ने साफ किया है कि यह पात्रता अस्थायी है। यदि किसी अभ्यर्थी को विज्ञापन और भर्ती नियमों के मुताबिक पात्र नहीं पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है।
178 अभ्यर्थियों को किया गया अयोग्य
इस परीक्षा में आयोग के नए दिशा-निर्देशों का असर भी देखने को मिला। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई भी गोला नहीं भरने वाले 178 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी सूची में दर्ज किए गए हैं।
27 दिसंबर को मेन्स की संभावित तारीख
APO भर्ती की मुख्य परीक्षा की आधिकारिक तारीख अभी आयोग ने घोषित नहीं की है। हालांकि, आयोग और सूत्रों के अनुसार 27 दिसंबर 2026 को परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और प्रवेश पत्र आयोग की ओर से बाद में जारी किया जाएगा।
371 पदों के लिए अब अगला चरण
APO भर्ती कुल 371 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद 5,780 अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में पहुंच गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे मुख्य परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए RPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
पढ़ें ये खबरें
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

