प्रदीप मालवीय, उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंच चुके हैं। वे शुक्रवार दोपहर तक शहर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ ‘युवा धर्म संसद’ के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होंगे। सरसंघचालक देवासगेट क्षेत्र के सरदारपुरा स्थित संघ कार्यालय ‘आराधना भवन’ में ठहरे हैं।

महाकाल परिसर में बौद्धिक संवाद

गुरुवार शाम 5.45 बजे डॉ. मोहन भागवत अरविंद नगर स्थित महाकाल परिसर में आयोजित स्वयंसेवकों की विशेष बैठक में भाग लेंगे। इस संगठनात्मक बौद्धिक कार्यक्रम में अनुशासन और योजना के तहत जिलेभर से करीब 600 अपेक्षित स्वयंसेवकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सरसंघचालक यहां करीब डेढ़ घंटे तक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी का तीखा हमलाः बोले- ‘उत्सव से फुर्सत हो तो

युवा धर्म संसद का उद्घाटन

शुक्रवार सुबह 10 बजे ‘सेवाज्ञ संस्थानम्’ के तत्वावधान में आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वे देश भर से जुटे युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। शुक्रवार दोपहर को वे निर्धारित कार्यक्रमों के बाद उज्जैन से रवाना हो जाएंगे। संघ प्रमुख के आगमन और आयोजनों के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और संघ कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शौचालय निर्माण में रिश्वतखोरी साबित: पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 3 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m