पुष्पलेश द्विवेदी, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला चप्पलों से पिटाई करते हुए नजर आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, सरई थाना क्षेत्र के सुरसुराई घाट मेले में दो व्यापारियों के बीच किसी बात को विवाद हो गया। जिसमें बाद विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। मेले में स्थापित चौकी के सामने हुई इस घटना में एक महिला ने व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बड़ी खबर: बहुचर्चित अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला, कोर्ट ने शादी का आवेदन किया खारिज
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष मेले में दुकान लगाने आए व्यापारी थे। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

