Rudra Chaudhary Bollywood Debut: राजस्थान के रुद्र चौधरी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले रुद्र अपनी पहली फिल्म ‘कालीघाटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग डीडवाना-कुचामन और सीकर जिले की विभिन्न लोकेशनों पर की गई है।

डीडवाना में रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर
फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए रुद्र चौधरी अपनी टीम के साथ डीडवाना पहुंचे। यहां क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान फिल्म कालीघाट का पोस्टर भी जारी किया गया। इस मौके पर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे ललित भार्गव और अहम किरदार निभा रहे सुमित सिसोदिया ने भी मीडिया से बातचीत की।
इंजीनियरिंग छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
रुद्र चौधरी ने बताया कि टीवी धारावाहिक जोधा अकबर से प्रेरित होकर उन्होंने अभिनय में करियर बनाने का सपना देखा। जब उनके पिता खेमाराम गोदारा को इस बारे में पता चला तो उन्होंने शुरुआत में इसका विरोध किया। रुद्र ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब वह घर छोड़कर निकल गए। हालांकि उनकी बड़ी बहन डॉ. कविता गोदारा और माता लक्ष्मी देवी ने उनका पूरा साथ दिया। परिवार के इस सहयोग और लगातार संघर्ष के बाद अब उनकी पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
राजस्थान की लोकेशन और स्थानीय कलाकारों को मिला मौका
फिल्म कालीघाटी की शूटिंग डीडवाना-कुचामन और सीकर जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म में राजस्थान के कई स्थानीय कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड से जुड़े कलाकार भी इसमें नजर आएंगे।
महिला सुरक्षा पर आधारित है कहानी
फिल्म की कहानी महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध, अन्याय और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। इसमें सस्पेंस, मिस्ट्री, एक्शन और हास्य का मिश्रण देखने को मिलेगा। रुद्र चौधरी के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य महिला सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर संवेदनशील संदेश देना है।
पढ़ें ये खबरें
- भारत छोड़ने का आदेश के नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, कहा- यह पूरी तरह से गैर-संवैधानिक
- 2 हजार के लालच में डोला ईमानः निगम का सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस
- महाअष्टमी आज: वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए मां महागौरी को अर्पित करें ये खास चीज…
- स्वामित्व योजना में तकनीकी संकट! सुबह 6 से शाम 7 बजे तक डाउन रहता है सर्वर, पटवारियों के लिए लक्ष्य पूरा करना बना चुनौती
- Delhi Property Tax New Rules: रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करेगी, महिलाओं और बुजुर्गों को होगा फायदा

