मिडिल ईस्ट युद्ध बीच रूस ने संकेत दिया है कि ईरान को मक्का समझौते में शामिल हो सकता है. रूस ने ईरान को मक्का समझौते के सुरक्षा ढांचे में शामिल करने की संभावना को गल्फ में सामूहिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मक्का पैक्ट को खाड़ी सुरक्षा का खुला ढांचा बताया. इससे प्रयास रहेगा कि क्षेत्रीय सुरक्षा में यह अहम साबित हो सकता है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मिस्र और अल्जीरिया जैसे देशों की भागीदारी का भी समर्थन किया. उन्होंने समझौते को गल्फ में सामूहिक सुरक्षा के लिए एक संभावित ढांचा बताया.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गल्फ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा है कि अगर ईरान को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की की ओर से प्रस्तावित मक्का समझौते के सुरक्षा ढांचे में शामिल किया जाता है, तो यह पूरे क्षेत्र में सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.
विदेश मंत्री सर्गेई ने आगे कहा कि रूस अगली पंक्ति की भूमिका नहीं चाहता, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा और डॉलर पर निर्भरता घटाने की अपनी लाइन दोहराता रहेगा.
मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि यह समझौता सामूहिक सुरक्षा और रक्षात्मक गठबंधन की अवधारणा पर आधारित है. उन्होंने कहा कि इस पहल को सिर्फ कुछ गल्फ देशों तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है.
उनका आगे कहना है कि इसको समर्थन करने वालों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि दूसरे देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं. यह कोई जरूरी नहीं है कि सिर्फ गल्फ देश ही इसका हिस्सा बने.
विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि मॉस्को लंबे समय से गल्फ देशों, अरब राजशाहियों और ईरान के बीच संवाद का एक साझा मंच बनाने की पैरवी करता रहा है. जिसका उद्देश्य इलाके में सुरक्षा को तैयार करना था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



