Russian Bomber Crash Video: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर क्रैश (B-52 bomber crash) होने के बाद रूस का बॉम्बर भी क्रैश हो गया है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम रूस का बॉम्बर Tu-22M3 साइबेरिया में क्रैश हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार प्रशिक्षण उड़ान के दौरान Tu-22M3 सुपरसोनिक बॉम्बर (Tu-22M3 supersonic bomber) साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान किसी हथियार से लैस नहीं था और लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। दुर्घटना से पहले सभी क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए, जिससे किसी की जान नहीं गई।

Tu-22M3 बॉम्बर क्रैश होने का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रूस का बॉम्बर Tu-22M3 आसमान से नीचे पहाड़ी की तरफ तेजी से गिर रहा है। जमीन से टकराने के बाद आग के गोलो में तब्दील हो जाता है।

Tu-22M3 एक सुपरसोनिक लंबी दूरी का बमवर्षक विमान है जो रूस के रणनीतिक विमानन बेड़े का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वर्षों से कई सैन्य अभियानों में इसका उपयोग किया गया है। विमान इरकुत्स्क क्षेत्र में बेलाया एयरबेस से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्विर्स्क शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह एयरबेस रूस के भारी बमवर्षक विमानों का मुख्य ठिकाना है। रूसी अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया है। घटना के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एक जांच की उम्मीद है।

अमेरिका का B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले अमेरिका का महाशक्तिशाली B-52 बमवर्षक विमान भी क्रैश हो गया था। एयर फोर्स बेस के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गयाथा। इस हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया, जिसे कई मील दूर से देखा जा सकता था।

लंबी दूरी का बॉम्बर है बोइंग B-52

बोइंग B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस एक लंबी दूरी का बॉम्बर है, जिसे 1955 में सेवा में शामिल किया गया था। इसे पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। वियतनाम से लेकर ईरान तक US सेना से जुड़े संघर्षों में इसका इस्तेमाल किया गया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m