Punjab Desk, चंडीगढ़. पंजाब की राजनीति में प्रमुख चेहरा बने रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर पिछले करीब छह महीने से समय-समय पर चर्चाएं सामने आती रही हैं. अब इस चर्चा को एक बार फिर से सचिन पायलट के बयान ने हवा दे दी है. कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने मीडिया को कहा कि सियासत में कुछ भी संभव है…, इसके बाद से यह बयान चर्चा में बना हुआ है.
आपको बता दें कि मीडिया ने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से पार्टी और विधानसभा चुनाव को लेकर कई सवाल किया, इस बीच यह सवाल अहम रहा कि क्या कैप्टन की वापसी हो सकती है, इस पर सचिन ने कहा कि इस बारे में कैप्टन से उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सियासत में कुछ भी संभव है.
उनके इस बयान को अलग अलग तरह से देखा जा रहा है. साथ ही अब एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के इस दिग्गज नेता की वापसी हो सकती है. हालांकि इस बयान पर अब तक कैप्टन ने किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है.
पायलट ने की कैप्टन की तारीफ
आपको बता दें कि इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को काफी छोटी उम्र से जानते हैं. उन्होंने कैप्टन को बड़े कद का नेता बताते हुए कहा कि वह बिना शर्त और ऊंचे रुतबे वाले नेता हैं. आपको बता दें कि समय समय पर भाजपा में कैप्टन की हालिया स्थिति भी एक चर्चा का विषय बनी रहती है.
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और कैप्टन की नजदीकी भी एक ऐसा विषय है जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है. दोनों नेताओं की फोन पर बात होती है, बीच में कैप्टन को लेकर राहुल गांधी ने तारीफ भी की थी जो सोशल मीडिया में काफी चर्चित रही थी, हालांकि उस समय कैप्टन ने इन सभी सवालों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया था कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से उनके पारिवारिक संबंध है जिसके कारण समय समय पर वह एक दूसरे से फोन पर बात करते हैं यह कोई चर्चा का विषय नहीं है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

