शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली आते ही सनातनियों से खरीदारी की अपील शुरू हो गई है। साधु-संत सन्यासी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अनिलानंद ने अपना त्योहार अपनों के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सनातनियों मजबूत करने के लिए यह भी कहा कि जिस सनातनी ने दीपक बनाया उसी सनातनी के घर दीपक जले। सनातन संस्कृति भी हमें यही सिखाती है। इस अपील को लेकर सियासत भी गरमा गई है। 

कांग्रेस ने BJP को बताया नफरत की राजनीति करने वाली पार्टी 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने कहा, ‘बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे मामले सामने आते हैं। यह बीजेपी का ही प्रोपेगेंडा है। लोग समझदार हैं और उन्हें पता है कि कहां से क्या खरीदा जाए। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि बेरोजगारी, वोट चोरी, लोकतंत्र की हत्या है और महंगाई जैसे मुद्दों से भटकाने की कवायद है। 

BJP बोली – सावधानी के लिए करते हैं अपील

प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारा आधार है। त्योहारों पर सनातन के खिलाफ षडयंत्र के कई मामले सामने आ चुके हैं। अक्सर साधु-संत और अन्य संगठन सावधानी के लिए ऐसी अपील करते हैं। देश में सबको खरीदी और अपनी बात रखने का अधिकार है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m