राकेश चतुर्वेदी, बंडा/सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के बाद इस गंभीर मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। बंडा थाना और उसके अंतर्गत आने वाली सभी पुलिस चौकियों में पदस्थ लगभग 40 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद बंडा थाने में एक भी पुराना स्टाफ नहीं बचा है।
थाना प्रभारी और SDOP पहले ही बदले जा चुके हैं
बंडा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) और थाना प्रभारी (TI) को पहले ही बदला जा चुका था। अब उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती के बाद पूरे मैदानी अमले को बदलने का बड़ा फैसला लिया गया। वहीं अब 2 सब-इंस्पेक्टर, ASI समेत पूरी टीम पर गाज गिरी है।




Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



