उमेश यादव, सागर। सागर जिले में 90 पार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के साथ 1 लाख 76 हजार 902 रुपये की बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि खाते से तीन बार में इतनी बड़ी रकम उड़ गई, लेकिन मोबाइल पर बैंक का एक भी मैसेज या OTP नहीं आया।
पेंशन खाते से साफ हुई जीवन भर की बचत
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन का कटरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पेंशन खाता है। मंगलवार को जब उनका बेटा संतोष जैन बैंक में खाते की पासबुक अपडेट कराने और बैलेंस चेक करने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। खाते से पैसे गायब थे।
जब बैंक प्रबंधन से जानकारी निकाली गई, तो पता चला कि खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए पूरी रकम निकाली गई है:
- पहला ट्रांजेक्शन: 1,000,00 रुपये
- दूसरा ट्रांजेक्शन: 2 रुपये रुपये
- तीसरा ट्रांजेक्शन: 76,900 रुपये
- कुल ठगी: 1,76,902 रुपये
“मंदिर में दान देने के लिए जोड़ रहे थे एक-एक पैसा”
पीड़ित के बेटे संतोष जैन ने रोष और दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पिता अपनी पेंशन से बचाकर यह रकम मंदिर निर्माण व धार्मिक कार्यों में दान करने के लिए जमा कर रहे थे। लेकिन शातिर ठगों ने उनके इस पवित्र उद्देश्य के पैसों पर डाका डाल दिया। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि बैंक की तरफ से न तो कोई सुरक्षा अलर्ट मिला और न ही मोबाइल पर कोई मैसेज आया।
एसपी दफ्तर पहुंचे पिता-पुत्र, साइबर सेल में जांच शुरू
बुधवार दोपहर 1 बजे बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन अपने बेटे के साथ व्हीलचेयर/सहारे से पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि ठगों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खून-पसीने की गाढ़ी कमाई वापस दिलाई जाए।
एसपी दफ्तर से निर्देश मिलते ही साइबर सेल ने मामले की तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजेक्शन ट्रेल को खंगालना शुरू कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


