उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा नाका बाईपास पर एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त और भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें: दो मासूमों को सीने से चिपकाकर कुएं में कूदी 24 वर्षीय मां; तीनों की दर्दनाक मौत, पुलिस खंगाल रही मौत की वजह!
दो महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर
इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: मजदूरी करने आई महिला ने चुराया मासूम बच्चा! मंडला भागने की फिराक में थी आरोपी, CCTV में कैद हुई करतूत
समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में संपर्क कर मृतकों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में खड़े ट्रक में सीधे टक्कर होना ही हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


