इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चे की चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला मजदूर ने अपनी ही साथी महिला से जान-पहचान बढ़ाकर उसके मासूम बच्चे को चुरा लिया। हालांकि जबलपुर पुलिस की सक्रियता के चलते बच्चे को मंडला ले जाने से पहले ही रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। पूरी घटना जबलपुर के गौरीघाट थाना अंतर्गत इलाके की है।
ये भी पढ़ें: एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज… इंदौर के चर्चित हत्याकांड में आरोपी को दोहरी उम्रकैद, 2020 के एरोड्रम डबल मर्डर केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मजदूरी करने आई थी महिला, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला मूलतः मंडला जिले की रहने वाली है, जो मजदूरी का काम करने के लिए मंडला से जबलपुर आई हुई थी। काम के दौरान ही उसने साथ में मजदूरी करने वाली एक अन्य महिला से जान-पहचान बढ़ाई और उसका विश्वास हासिल किया। इसके बाद मौका मिलते ही वह मासूम बच्चे को चुराकर रफूचक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: ‘बादशाह ब्रोकर’ के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी! राजस्थान से दबोचे गए 3 शातिर ठग
CCTV में कैद हुई करतूत, रेलवे स्टेशन पर धरी गई आरोपी
बच्चा गायब होने के बाद जब परिजनों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी तो गौरीघाट थाना पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला बच्चे को ले जाती हुई साफ नजर आ गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को जबलपुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। आरोपी महिला बच्चे को लेकर मंडला भागने की तैयारी में थी लेकिन पुलिस की सतर्कता से मासूम को समय रहते बचा लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


