इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2,55,200 रिपयो का नकद राशि भी जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें: कार की किश्त से बचने ससुर की हत्या! मृतक के भाई ने भी दिया साथ, 13 दिन बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

शेयर मार्केट के नाम पर 21 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

मामले की जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ‘बादशाह ब्रोकर’ नाम की कंपनी के माध्यम से शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने झांसे में लेकर मोबाइल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 21,63,970 रुपये ऐंठ लिए।

राजस्थान से पकड़े गए तीनों आरोपी

साइबर एक्सपर्ट टीम की मदद से जब बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई तो आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • दीपक कुशवाहा– उम्र 26 वर्ष, निवासी राजस्थान
  • विवेक खींची– उम्र 30 वर्ष, निवासी राजस्थान
  • आत्माराम मेहरा– उम्र 28 वर्ष, निवासी राजस्थान

ये भी पढ़ें: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 4 गंभीर घायल 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 2,55,200 रुपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य नेटवर्क और खातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m