मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लिधौरा से टीकमगढ़ आ रही तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
READ MORE: संस्कारधानी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण कर होटल में रेप, आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार XUV में कुल 5 लोग सवार थे, सभी लिधौरा से चिहलम कार्यक्रम देखने टीकमगढ़ जा रहे थे। तभी लिधौरा-टीकमगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पहले कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलटकर पेड़ से टकरा गया।
READ MORE: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, 1.93 करोड़ की ठगी… दंपति समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


