राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की मौ थाना पुलिस ने अतर सिंह हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। महज 9 हजार रुपये की कार किश्त चुकाने से बचने और आपसी मनमुटाव के चलते दामाद बबलू ने अपने ससुर अतर सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात में मृतक के सगे छोटे भाई विजय सिंह ने भी दामाद का साथ दिया।
ये भी पढ़ें: एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर फेंकीं पेट्रोल से भरी बोतलें! वाराणसी का प्रोफेसर गिरफ्तार, बोला- ‘मेरा दिमाग किया जा रहा हैक’
शराब में जहर दिया, फिर दबाया गला
जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को घमूरी निवासी अतर सिंह को आरोपी दामाद और छोटा भाई ग्वालियर से कार में बैठाकर लाए। रास्ते में आरोपियों ने अतर सिंह को शराब में जहर मिलाकर पिलाया और फिर कार के अंदर ही गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने दिनभर शव को कार में रखकर घुमाया और रात के अंधेरे में दंदरौआ धाम पुलिया के नीचे फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 4 गंभीर घायल
9 हजार की किश्त बनी हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि दामाद बबलू ने 8 महीने पहले ससुर अतर सिंह के नाम पर एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी। कार की प्रतिमाह 9 हजार रुपये की किश्त से छुटकारा पाने और पुराने मनमुटाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीएम रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मौ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


