कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अति संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल से भरी बोतलें गेट के पास फेंक दीं। हालांकि एयरफोर्स के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मैके पर ही पकड़ लिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति संदिग्ध है। जिसके बाद सुरक्षा एजेसिंयां हर पहलू से मामले की जाच कर रही है।

ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, 1.93 करोड़ की ठगी… दंपति समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज 

M.Tech और MCA पास प्रोफेसर निकला आरोपी

यह घटना ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की है। हमलावर का नाम नागेंद्र सिंह है जो वाराणसी का रहने वाला है और आंध्र प्रदेश के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने नोएडा से एमसीए और भोपाल के मैनिट से एम.टेक की पढ़ाई की है। उसने पीएचडी में प्रवेश लिया था लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

गेस्ट हाउस में तैयार कर रहा था पेट्रोल बम

बताया जा रहा है कि युवक एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पहुंचा और पेट्रोल से भरी बियर की बोतलों को गेट के पास फेंक दिया। घटना के बाद जवानों ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ग्वालियर के एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। जहां उसने पेट्रोल बम जैसी सामग्री तैयार की थी।

मेरा दिमाग हैक किया जा रहा है, लगातार बदलता रहा बयान

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस, एयरफोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी, डिफेंस इंटेलिजेंस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार अपने बयान बदलता रहा। कभी उसने दावा किया कि एयरफोर्स स्टेशन से उसका दिमाग हैक किया जा रहा है तो कभी जातिगत उत्पीड़न की बात कहने लगा।

ये भी पढ़ें: बैंक में युवती ने काटा रिटायर शिक्षक का थैला, 50 हजार रुपये उड़ाए; वारदात CCTV में कैद

मानसिक बीमारी या गहरी साजिश? जांच जारी

पूछताछ के दौरान जांच एजेसिंयों को आरोपी की मानसिक स्थिति संदिग्ध लगी जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के बाद आरोपी को मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया है। जांच के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर परिवार से सम्पर्क भी किया गया। परिवार के द्वारा मानसिक बीमारी का सर्टिफिकेट पुलिस को दिया है।

ये भी पढ़ें: बैंक में युवती ने काटा रिटायर शिक्षक का थैला, 50 हजार रुपये उड़ाए; वारदात CCTV में कैद

फिलहाल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के पीछे केवल मानसिक अस्वस्थता थी या फिर कोई अन्य साजिश। चूंकि मामला एयरफोर्स स्टेशन जैसे हाई सिक्योरिटी जोन से जुड़ा है इसलिए पूरे घटनाक्रम की बहु-एजेंसी स्तर पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m