उमेश यादव,सागर/देवरी। सागर जिले के देवरी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में दिनदहाड़े एक लड़की ने वृद्ध रिटायर शिक्षक के पचास हजार रुपयों पर बड़ी चतुराई से हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है क्योंकि घटना के समय गेट पर गार्ड मौजूद नही था। पूरी घटना बैंक के कैमरे दर्ज हुई है अब देवरी पुलिस मामला कायम कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

READ MORE: महेश्वर किले से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, सुरक्षा गार्ड ने पहले रोका था, दोबारा किले पर पहुंचकर लगा दी छलांग

घटनाक्रम के अनुसार पीड़ित तिलक वार्ड निवासी रिटायर्ड शिक्षक तुलसीराम नेमा पिता घनश्याम नेमा 84 साल ने बताया की वह अपनी नातिन रूनझुन के साथ दोपहर में मकान के काम के लिए पचास हजार की राशि निकालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा देवरी में गए थे। दोपहर 3 बजे पचास हजार रूपये निकालकर जैसे ही बैंक के बाहर निकले तो देखा कि उनके थैले में नोट नहीं थे और थैला कटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

READ MORE: भिंड में सहायक सचिव की किडनैपिंग: 5 लाख के लेनदेन को लेकर 13 घंटे बनाया बंधक, पीट-पीटकर उधेड़ी चमड़ी

थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं दिख रही हैं जिसमें एक पीला सूट पहनी महिला आगे हो जाती है और पीछे रिटायर्ड शिक्षक तुलसीराम नेमा गेट से निकलने लगते हैं और उनके पीछे एक लड़की भी तेजी से निकलने की कोशिश करती है और इसी दौरान कटर से नीले रंग के थैले को काट कर पांच सौ के नोटों का बंडल निकालकर आगे निकल जाती है। 

इस मामले में एसडीओपी अरुण उइके ने बताया कि फरियादी रिटायर्ड शिक्षक तुलसीराम नेमा भारतीय स्टेट बैंक में 50 हजार निकाल कर गेट से निकलते समय उनके थैले से 50 हजार चोरी हो गए हैं। उन्होंने थाने में आकर कंप्लेंट की है मामला संज्ञान में आने के बाद सीसीटीवी फुटेज निकले जा रहे हैं। जिसमें दो महिलाएं इस वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रही हैं।इस वारदात में कौन-कौन इंवॉल्व है इसकी जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m