हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महेश्वर किले से कूदकर एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि 80 फीट ऊंचे किले से घाट पर कूदकर अपनी जान दे दी। महिला ने यह कदम क्यों उठाया है, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला महेश्वर थाना क्षेत्र का है। जहां महेश्वर किले से कूदकर एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि किले के सुरक्षा गार्ड ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका था, लेकिन महिला बाद में दोबारा किले पहुंची और करीब 80 फीट ऊंचे फीट पर चढ़ गई। इसके बाद किले से नर्मदा के अहिल्या घाट पर कूद गई। नीचे गिरते ही महिला ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: इंस्टा वीडियो पोस्ट कर प्रेमी ने किया सुसाइड: प्रेमिका पर धोखा देने और ब्लॉक करने के लगाए आरोप, महुआ पेड़ में फांसी पर लटका मिला शव
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतिका की पहचान लक्ष्मी बाई चंदेल के रूप में हुई, जो मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली थी। वह महेश्वर में वार्ड नंबर 8 में किराए के कमरे में रह रही थी। लक्ष्मी बाई ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महेश्वर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल महेश्वर पुलिस मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


