मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रेमिका ने प्रेमी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया तो इस बात से खफा युवक ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने और सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का आरोप लगाया।
READ MORE: इकलहरा के WCL टाउनशिप में गुंडागर्दी! चोरी के शक में शख्स को लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
दअरसल यह पूर मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हथेरी गांव का है, जहां का रहने वाला 22 वर्षीय युवक रामलखन अहिरवार का अपने ही गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिल्ली से वापस अपने गांव आने के बाद प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद युवक अपना बैग लेकर इधर-उधर घूमता रहा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे रामलखन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने प्रेमिका द्वारा कथित तौर पर ब्लॉक किए जाने और धोखा देने की बात कही।
READ MORE: संस्कारधानी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण कर होटल में रेप, आरोपी गिरफ्तार
वहीं वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान हथेरी गांव के प्लांटेशन में रामलखन का शव एक महुआ के पेड़ पर लटका हुआ मिला। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


