सहारनपुर. सहारनपुर में आज रविवार(18 अक्टूबर) तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पांचों दोस्त आगरा से थार कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे. हादसा नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ. कार की डिवाइडर से टक्कर इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें- UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेस-वे, 651 गांवों से गुजरेगा रास्ता; 8,193 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी सरकार

आगरा से मसूरी जा रहे थे पांचों दोस्त

पुलिस के मुताबिक, हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौत हो गई. सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी पांचों दोस्त शनिवार रात करीब 9 बजे आगरा से निकले थे. वे मसूरी घूमने जा रहे थे. रास्ते में उनकी थार कार हादसे का शिकार हो गई.

बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ हादसा

हादसा रविवार तड़के नागल थाना क्षेत्र में हुआ. थार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई. वहीं, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 7,000 तक बोनस, DA-DR में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद

घायल दोस्त ने बताया आंख खुलने पर क्या देखा

घायल सचिन वर्मा ने बताया कि हादसे के समय वह कार में सो रहे थे. कार हेमंत चला रहा था. सचिन के मुताबिक, उन्हें पता नहीं चला कि कार अचानक कैसे अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई. जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने खुद को सड़क पर पड़ा पाया. बाद में उन्हें पता चला कि कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे से तीन परिवारों में मातम छा गया है.