साहनेवाल. पंजाब पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है. इसके अंतर्गत साहनेवाल पुलिस ने ऑपरेशन चलाया है, जिसमें 2 अलग-अलग केस दर्ज करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों केस में कुल 23.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है.
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पहले केस में साहनेवाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया. पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान मनजीत सिंह पुत्र संतपाल सिंह निवासी मोहल्ला प्रेम नगर, गांव नंदपुर लुधियाना को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई, उसके पास से 8.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है.
दूसरे केस में 7 अक्टूबर को साहनेवाल पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने तरनवीर सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी प्रेम कॉलोनी, साहनेवाल, लुधियाना को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि यह नशीला पदार्थ उनके पास कहां से आया है या उसे किसने भेजा था.अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी पहले से ही इस तरह के कार्य में लिप्त हैं.
- जगदलपुर-गीदम रोड पर सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित टो वाहन ने ऑटो, बाइक और कार को मारी टक्कर, 6 लोग घायल
- माफी कब मांगोगे अखिलेश? कई जगहों पर लगे सपा सुप्रीमो के पोस्टर, जानिए आखिर क्यों लगाए गए
- इस्पात के विस्तार से पहले ग्रामीणों की बढ़ी चिंता: जनसुनवाई को लेकर बोले- जरौदा को उरला-सिलतरा जैसा नहीं बनने देंगे
- CJP प्रदर्शन हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी, 20 जुलाई की घटनाओं पर फोकस
- मां को अंतिम विदाई देते छलक पड़े CM हेमंत सोरेन के आंसू, उसी घाट पर हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार जहां पंचतत्व में विलीन हुए थे गुरुजी

