बॉलीवुड स्तर सलमान खान ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के रिलीज पर रोक लगाने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया है की यह फिल्म उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है. जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माता को नोटिस जारी किया. इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 19 जून को करेगा. सलमान खान ने अपनी याचिका में कहा है कि ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को उनसे पूछे बिना बनाया जा रहा है और आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हैं. जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट इसे अरजेंट बेसिस पर सुनने के लिए तैयार हो गया है.

कोर्ट पहुंचे से पहले निर्माता को भेजा गया था क़ानूनी नोटिस

मामने की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने की. बता दें कि, इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सलमान खान की कानूनी टीम ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के मेकर्स को नोटिस भेजा. नोटिस में भाईजान की टीम ने कहा कि फिल्म कथित तौर पर 1998 के चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले से प्रेरित है और इससे अभिनेता की छवि को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि मामला अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है, इसलिए इस पर आधारित कोई फिल्म न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है.

विवाद तब और बढ़ गया जब फिल्म का पोस्टर सामने आया. पोस्टर में एक व्यक्ति को बंदूक के साथ दिखाया गया था, जिसका लुक कई लोगों को सलमान खान से मिलता-जुलता लगा. इसी आधार पर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई कि फिल्म अप्रत्यक्ष रूप से सलमान खान और ब्लैकबक केस को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है.

फिल्म क्यों है ख़ास ?

बता दें कि, मई के महीने में जब फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आया था, तब इसे देखते ही लोग हैरान रह गए क्योंकि उसमें दिखने वाला एक्टर हूबहू सलमान खान जैसा लग रहा था. इतना ही नहीं, एक्टर के हाथ में एक राइफल थी और कलाई पर सलमान का वही मशहूर फिरोजी रंग का ब्रेसलेट भी चमक रहा था. मेकर्स ने ऐलान किया था कि वे 20 जून को फिल्म का पहला टीजर रिलीज करने जा रहे हैं.

क्या है काला हिरन शिकार मामला ?

‘काला हिरण विवाद’ की कहानी का कनेक्शन अक्टूबर 1998 से है, जब सलमान खान फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के लिए राजस्थान के जोधपुर में थे. उन पर वहां काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था. चूंकि बिश्नोई समाज काले हिरण को भगवान की तरह पूजता है, इसलिए उन्होंने इस मामले को कोर्ट तक पहुंचा दिया.

काले हिरण केस में तब सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे जैसे कई बड़े सितारों के नाम भी उछले थे, पर वे सब बरी हो गए. सलमान खान को साल 2018 में जोधपुर कोर्ट ने दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुना दी थी. हालांकि, सलमान खान को तुरंत जमानत मिल गई थी और उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जो आज भी राजस्थान हाईकोर्ट में पेंडिंग है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m